होली से पहले 15 लाख का इडेबल ऑयल सीज

होली से पहले 15 लाख का इडेबल ऑयल सीज


बाराबंकी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने होली पर शुद्ध खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। खासतौर पर तेल, दूध, मावा, पनीर और खोया की जांच की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य विभाग ने ग्राम भूहेरा स्थित वी. राइड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारकर 15 लाख रुपये का संदिग्ध खाद्य तेल सीज किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फर्म में विवाम, बसुधारा, शेरा और नेचर ड्रॉप ब्रांड के नाम से तेल की पैकिंग हो रही थी, लेकिन स्वच्छता मानकों का पालन नहीं किया गया था। टीम ने त्रिवेदीगंज और हैदरगढ़ की दुकानों से खोया और  पनीर के नमूने भी लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में तीन टीमें सक्रिय हैं और अभियान होली तक जारी रहेगा। उन्होंने जनता से पैकेट बंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय बैच नंबर व निर्माण तिथि जांचने की अपील की है।