विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस को लेकर बीआईएस ने दी जानकारी

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस को लेकर बीआईएस ने दी जानकारी


विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय मानक ब्यूरो- बीआईएस की ओर से प्रदेश में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, क्वालिटी कनेक्ट कैंपेन ऑफ द गवर्नमेंट ऑफिशियल थीम पर आयोजित किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीआईएस के निदेशक सौरभ तिवारी ने देहरादून में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मानक मित्रों की मदद से राज्यभर के सरकारी दफ्तरों में जागरूक अभियान चलाए जा रहे है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से बीआईएस केयर एप्लिकेशन को डाउनलोड कर, इसके जरिए उत्पादों की गुणवत्ता को ध्यान में रख, खरीददारी का का आह्वान किया।