क्रांति स्थानों पर नवीनीकरण हो रहा है-डाक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी

क्रांति स्थानों पर नवीनीकरण हो रहा है-डाक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी


मेरठ 1857 की क्रांति का उद्गम स्थल है और क्रांति धरा मेरठ में ऐतिहासिक  ऐसे अनेकों स्थल और क्रांतिकारियों की प्रतिमाएं है जो काफी समय से एक इतिहास को बयां करती हैं परंतु काफी वर्षों से इन स्थलों और प्रतिमाओं को अनदेखा किया जा रहा था परंतु अब भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई के प्रयास से मेरठ विकास प्राधिकरण के सहयोग से क्रांतिकारीयो की इन प्रतिमाओं  और उनके स्थान ,ऐतिहासिक स्थलों का आधुनिक तरीके से सौंदर्य करण कराया गया है।

राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई ने बताया  कि मेरठ से 1857 की क्रांति प्रारंभ हुई थी और यहां पर बहुत सारे स्थल और प्रतिमाएं जो पुराने हो रहे थे उनका वैभव तो जिंदा था  लेकिन उनकी नवीनता जिंदा नही थी मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे के सहयोग से  मेरठ में जितने क्रांति स्थल है वह सब क्रांति स्थानों पर नवीनीकरण हो रहा है। जिससें मेरठ का इतिहास आने वाली युवा पीढ़ी को याद रहे।