होली के अवसर पर झंडूता उपमंडल के सीर खड्ड के पिपलूघाट में दो युवक डूब गए। झंडूता पुलिस थाना की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अश्वनी कुमार (34 वर्ष, गांव कुठेडा) और गोपाल मणी (15 वर्ष, गांव मोही) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक होली मनाने के बाद खड्ड में नहाने उतरे थे, जहां गहरे पानी और तेज बहाव के कारण वे डूब गए।

