संभल की शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई का काम शुरू

संभल की शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई का काम शुरू


जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद की हाईकोर्ट के आदेश पर रंगाई पुताई का काम आज से शुरू हो गया है। कल भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम संभल पहुंची थी। लेकिन रंग रोगन का काम कल शुरू नहीं हो पाया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज एएसआई द्वारा लगाए गए  9 मजदूर काम कर रहे है और अभी शाही जामा मस्जिद के पिछले हिस्से की रंगाई पुताई चल रही है। इस विषय में जानकारी देते हुए शाही जामा मस्जिद की इंतजामियाँ कमेटी के सदर जफर अली ने बताया कि आज 9/10 लोग लगे हुए हैं। कल दुगना तिगुना लोग काम करेंगे।

जितनी जल्दी हो सकेगा एएसआई से मिल कर काम पूरा करेंगे। हिंदू पक्ष कह रहा है भगवा कलर भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी अनुचित मांग है, गलत मांग है, नाजायज मांग है, यहां सैकड़ों सालों से हरा रंग, सफेद रंग और हल्का सुनहरा रंग होता चला आया है। सैकड़ों सालों से जो रंग होते चले आए हैं।

वही होगा। जहां तक हिन्दू भाई जो मांग कर रहे है वो गलत है और नाजायज है जहां जहां जितनी जगह शाही जामा मस्जिद परिसर में जहां जहां सफेदी है वहां सफेद जहां हरा रंग है वहां हरा रंग जहां हल्का सुनहरा रंग वहां हल्का सुनहरा रंग होगा।