अमित शाह ने ड्रग्स की खेप जब्त करने पर NCB को दी बधाई

अमित शाह ने ड्रग्स की खेप जब्त करने पर NCB को दी बधाई


गृह मंत्री अमित शाह ने ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को बधाई दी है। गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि – “ड्रग कार्टेल पर कोई रहम नहीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोदी सरकार के नशा मुक्त भारत के निर्माण के अभियान को गति देते हुए, 88 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप जब्त की गई और इंफाल और गुवाहाटी क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। ड्रग की यह खेप जांच के लिए नीचे से ऊपर और ऊपर से नीचे के दृष्टिकोण के शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है। ड्रग्स की हमारी तलाश जारी है। NCB की टीम को हार्दिक बधाई।”