दिल्ली में 19-20 मार्च को होगी ADMM-Plus आतंकवाद-रोधी बैठक

दिल्ली में 19-20 मार्च को होगी ADMM-Plus आतंकवाद-रोधी बैठक


आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (ADMM-Plus) के आतंकवाद-रोधी विशेषज्ञ कार्य समूह (EWG) की 14वीं बैठक 19 से 20 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित होगी। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत और मलेशिया करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में 10 आसियान सदस्य देश – ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, वियतनाम, सिंगापुर और थाईलैंड के साथ-साथ 8 संवाद भागीदार देश – ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, जापान, चीन, अमेरिका और रूस शामिल होंगे। इसके अलावा तिमोर लेस्ते और आसियान सचिवालय के प्रतिनिधि भी इस बैठक में भाग लेंगे।

भारत पहली बार आतंकवाद-रोधी विषय पर EWG की सह-अध्यक्षता कर रहा है। इस बैठक का उद्घाटन 19 मार्च, 2025 को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के मुख्य भाषण के साथ होगा।

यह बैठक 2024-2027 के लिए नियोजित गतिविधियों की पहली बैठक होगी, जिसमें आतंकवाद और उग्रवाद के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए एक ठोस और व्यापक रणनीति विकसित करने पर चर्चा होगी। साथ ही, आसियान देशों और उनके संवाद भागीदारों के रक्षा बलों के अनुभवों को साझा करने पर जोर दिया जाएगा। ADMM-Plus सदस्य देशों के रक्षा प्रतिष्ठानों के बीच व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है