काँगड़ा जिला में सर्वाधिक 55 जबकि लाहौल स्पीति में 7 सड़क परियोजनाओं को की गई स्वीकृति प्रदान: नितिन गडकरी

काँगड़ा जिला में सर्वाधिक 55 जबकि लाहौल स्पीति में 7 सड़क परियोजनाओं को की गई स्वीकृति प्रदान: नितिन गडकरी


शिमला- हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2023-24 के दौरान 2,683 किलोमीटर लम्बी सड़कों और 22 पुलों की 254 सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। ये जानकारी केन्द्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मन्त्री नितिन गडकरी ने लोक सभा में सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज के सवाल के जवाब में दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि प्रधानमन्त्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत इस अवधि के दौरान काँगड़ा जिला में सर्वाधिक 55 जबकि लाहौल स्पीति में सबसे कम 7 सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।