बिहार में दो दिन में हुईं 22 हत्याएं: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी

बिहार में दो दिन में हुईं 22 हत्याएं: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी


राजद सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने आज बिहार विधान परिषद के बाहर और बिहार विधानसभा पोर्टिको में राज्य में बढ़ते अपराध और पुलिसकर्मियों की हत्या को लेकर जोरदार हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार विधान परिषद के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, “होली के अवसर पर दो दिनों में बिहार में 22 हत्याएं हुईं। दलित बेटियों के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या की जा रही है। दारोगा-सिपाही मारे जा रहे हैं। जब सुरक्षा करने वाले ही सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है।”

उन्होंने आगे कहा, “बिहार में जंगलराज नहीं, मंगलराज है और मंगलराज में लूट, डकैती, हत्या, घोटाला, दुष्कर्म सब हो रहा है। राज्य में विधि-व्यवस्था सही नहीं है।”

इसके अलावा बिहार विधानसभा पोर्टिको में विरोध प्रदर्शन करते हुए राजद विधायकों ने कहा, “नीतीश कुमार हाय-हाय, नीतीश कुमार शर्म करो, शर्म करो। बिहार में बढ़ते हुए अपराध पर रोक लगाओ। बढ़ते हुए अपराध पर चुप्पी तोड़ो, चुप्पी तोड़ो।”