अपराधियों की गोली का जवाब फूल-माला से नहीं, एनकाउंटर से दीजिए: जदयू विधायक

अपराधियों की गोली का जवाब फूल-माला से नहीं, एनकाउंटर से दीजिए: जदयू विधायक


बिहार में पुलिसकर्मियों की हुई हत्या को लेकर जदयू विधायक संजीव सिंह ने कहा कि अब सिर्फ गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा। पुलिस को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आगे से कोई भी अपराधी पुलिस पर गोली चलाने से पहले हजार बार सोचे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, बिहार विधानसभा पोर्टिको में राजद विधायकों ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर जोरदार हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। राजद नेताओं ने कहा, “बिहार में बढ़ते हुए अपराध पर लगाम लगाओ। नीतीश कुमार अपराध पर अपनी चुप्पी तोड़ो।”

इसी विरोध प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जदयू विधायक संजीव सिंह ने कहा, “हमारे रक्षक पुलिसकर्मियों की जब हत्या हो गई है, तो सिर्फ गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा। वेट एंड वॉच मोड में न रहकर अब एनकाउंटर मोड में आना चाहिए। पुलिस ऐसी कड़ी कार्रवाई करे, ताकि आगे से अपराधियों द्वारा ऐसी घटना नहीं की जा सके।”

उन्होंने आगे कहा, “पुलिसकर्मियों को हथियार सिर्फ रखने के लिए नहीं दिया जाता है। जब सामने से अपराधी गोली चलाए, तो लाठी-डंडा से काम नहीं चलेगा। आत्मरक्षा में हथियार निकालिए और अपराधियों का एनकाउंटर कर दीजिए। गोली का जवाब हर समय फूल-माला से दीजिएगा, तो फिर आप भी फूल-माला पहन लीजिएगा।”