गौरैया विहग फांउडेशन अभियान चला ,कर रहा गौरैया संरक्षण


नालंदा जिले के बिहारशरीफ मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में गौरैया विहग फाउंडेशन गौरैया संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है। संस्था के संस्थापक सदस्य, राजीव रंजन पांडे बताते हैं कि इस अभियान की शुरुआत उन्होंने अपने छात्र जीवन के समय की थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वर्ष 2010 से चल रहे इस अभियान में अब सैकड़ों लोग जुड़ चुके हैं, जो गौरैया संरक्षण की दिशा में काम कर रहे हैं। इनके प्रयासों से लोगों में गौरैया के प्रति जागरूकता और इसकी संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। राजीव रंजन को इनके प्रयासों के लिए विभिन्न मंचों से सम्मानित भी किया जा चुका है।

उनका कहना है कि धरती पर केवल इंसान ही नहीं, बल्कि सभी जीव-जंतुओं का अधिकार है। ऐसे में इंसानों के बीच बस्तियों में रहने वाली गौरैया को संरक्षित करना हमारे लिए नैतिक दायित्व है। इसके साथ ही पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने के लिए यह कदम जरूरी है।