बहराइच के मोतीपुर तहसील भवन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया । मुख्यमंत्री ने आज मिहीपुरवा के मोतीपुर तहसील नव निर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि महराज सुहेलदेव के पराक्रम और शौर्य की परिणति थी कि 150 वर्ष तक कोई विदेशी आक्रांता भारत पर हमला करने का दुस्साहस नही कर पाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि सरकार बराबर जनता के हित में काम कर रही है। सामूहिक विवाह में अब अप्रैल से 51 हजार की जगह एक लाख दिया जाएगा। नेपाल से लखनऊ बेहतर कनेक्टिविटी हेतु बहराईच में बाईपास देने की व्यवस्था बना दी गयी।
उन्होंने कहा कि यहां के लोग भेड़िये के आतंक से परेशान थे,उसने यहां जनहानि की थी,जनहानि की भरपाई नही हो सकती लेकिन उसके लिए मुआवजा तत्काल उपलब्ध करवाया जाता है। यह वही जनपद है जहां कभी अव्यवस्था अराजकता थी,अब ऐसा नही है।