छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 24 नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने बीजापुर में और कांकेर में नक्सलियों को ढेर किया है। साथ ही मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है। इस मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड का एक जवान भी शहीद हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी के आधार पर दंतेवाड़ा, बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है ।
गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में बड़ी सफलता बताया है। गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा – ” ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए।
मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।”