शिमला के बनूटी में जिला स्तरीय किसान मेले का होगा आयोजन                  


शिमला- शिमला के समीप बनूटी में जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन कल किया जाएगा। जिला प्रोद्योगिकी अभिकरण के परियोजना निदेशक देवी चंद कश्यप ने बताया कि इस मेले में मुख्यातिथि के रूप में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह शिरकत करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मेले में लगभग एक हजार किसान भाग लेंगे। इस दौरान प्राकृतिक खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रदशर्नियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि किसानों को जानकारी देने के लिए वैज्ञानिक एवं उत्कृष्ट किसान भाग लेंगे। इस दौरान अच्छा कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा मेले में कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग और राष्ट्रीय अजीविका मिशन की प्रदशर्नियां भी लगाई जांएगी।