आज राष्ट्रपति भवन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा करते हुए लिखा- “मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा- “आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट कर अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। आपका गंभीर, सहज एवं सरल व्यक्तित्व राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के प्रति संपूर्ण ऊर्जा के साथ समर्पण की प्रेरणा देता है।”

