बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) ने चिंता जताई है। आरएसएस की बेंगलुरु में हुई बैठक में संघ सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो व्यवहार हो रहा है उसको लेकर चिंता व्यक्त की है। साथ ही बांग्लादेश के हिंदू समाज और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो इसको लेकर प्रस्ताव पारित किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आरएसएस की प्रतिनिधि सभा ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि वह बांग्लादेश के हिंदू समाज की सुरक्षा, गरिमा और सहज स्थिति सुनिश्चित करने के लिए वहाँ की सरकार से निरतंर संवाद बनाए रखने के साथ-साथ हर सम्भव प्रयास जारी रखे।
आरएसएस ने संयुक्त राष्ट्र से की दखल की मांग आरएसएस ने संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक समुदाय से भी अपील की है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें। प्रतिनिधि सभा का कहना है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों व वैश्विक समुदायों को बांग्लादेश में हिन्दू तथा अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए और बांग्लादेश सरकार पर इन हिंसक गतिविधियों को रोकने का दबाव बनाना चाहिए।

