शनिवार को संजौली मस्जिद मामले में नगर निगम आयुक्त की अदालत में सुनवाई हुई। नगर निगम आयुक्त की अदालत में हुई सुनवाई में संजौली मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ़ पेश नहीं हुए। वक़्फ बोर्ड के वक़ील ने नगर निगम आयुक्त से रेवेन्यू रिकॉर्ड अपडेट करवाने के लिए कुछ वक़्त मांगा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस संबंध में एक एप्लीकेशन DC शिमला को दी गई है इसके लिए नगर निगम आयुक्त की अदालत की ओर अप्रैल तक का समय दिया गया है। मामले में अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होनी है। सुनवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने भी मामले का जल्द निपटारा करने के लिए कहा है।
नगर निगम आयुक्त की अदालत में सुनवाई के बाद स्थानीय लोगों की ओर से मामले में पेश होने वाले वक़ील जगत पॉल ने बताया कि वे इस मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय भी गए हैं।आने वाले हफ़्ते में इस मामले में दोबारा सुनवाई होनी है।
इससे पहले अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से आठ हफ़्ते में मामले का निपटारा करने के लिए कहा गया था।अब करीब छह महीने का वक़्त हो गया, लेकिन अब तक नगर निगम आयुक्त की अदालत इस मामले का निपटारा नहीं कर सकी है। स्थानीय लोगों की ओर से एक्सीक्यूशन एप्लीकेशन भी हाईकोर्ट में दायर की गई है जिसको लेकर अगले हफ़्ते हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है।