झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मी आर्थिक तंगी, वेतन में कटौती जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को नसीहत दी कि एयर एम्बुलेंस का सब्जबाग दिखाने से बेहतर है कि आपातकालीन 108 एम्बुलेंस सेवा को सृदृढ़ किया जाये, ताकि दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में भी मरीजों को तत्काल इलाज की सेवा उपलब्ध करायी जा सके।
Posted inभारत