रांची के सरला-बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित नेशनल रैपिड चेस चैंपियनशिप का समापन हो गया। तमिलनाडु के ग्रैंड मास्टर इनियन पीए ने खिताब जीता। समापन के दौरान पच्चीस प्रतिभागियों के बीच चार लाख रुपए बतौर पुरस्कार वितरित किया किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चेस चैंपियनशिप में तमिलनाडु के ही ग्रैंड मास्टर प्रणेश एम उपविजेता बनें, वहीं रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के ग्रांड मास्टर को तीसरा स्थान मिला। चौथे स्थान पर आंध्र प्रदेश के वेंकटरमण रहें। मौके पर सरला-बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रोफेसर गोपाल पाठक, कुलपति प्रोफेसर सी.जगन्नाथन, कुलसचिव श्रीधर डांडीन समेत कई लोग मौजूद थे।