बद्दी में किराना स्टोर में चोरी से व्यापारियों में आक्रोश


औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की मेन मार्केट में एक किराना स्टोर में हुई चोरी से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। पीड़ित दुकानदार सुभाष ने बताया कि वे त्रिपुरा गांव में जागरण में गए थे, इस दौरान दो नकाबपोश चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर लगभग 8 लाख रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें चोरों को शटर तोड़कर अंदर घुसते और कैश काउंटर से पैसे निकालते देखा जा सकता है।

व्यापार मंडल बद्दी के सदस्य संजीव कौशल ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण ऐसे अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने तेजतर्रार अधिकारियों की नियुक्ति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पूर्व भाजपा विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने भी इस घटना पर चिंता जताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।