छिन्दवाड़ा- पुस्तक मेले के सफल संचालन के लिए निकाली गई लॉटरी

छिन्दवाड़ा- पुस्तक मेले के सफल संचालन के लिए निकाली गई लॉटरी


कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से आज पुस्तक एवं गणवेश मेले के सफल संचालन के लिए एमएलबी स्कूल में लॉटरी निकालकर पुस्तक एवं गणवेश विक्रेताओं को कक्षा का आवंटन किया गया, जिसमें 30 पुस्तक विक्रेता एवं 10 गणवेश विक्रेता उपस्थित थे। मेले का शुभारंभ 27 मार्च को होगा।       

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेले के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर राहुल पटेल द्वारा विक्रेताओं को सामग्री पर छूट एवं जी.एस.टी. बिल प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल द्वारा बताया गया कि मेले में विक्रेताओं और अभिभावकों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम एवं हेल्प डेस्क एमएलबी स्कूल के हॉल में स्थापित कर चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।