बांसवाड़ा में 12 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया जिले पालोदा कस्बे में रविवार सुबह बच्ची का गला काटकर हत्या की गई थी पुलिस ने दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने कहा कि पड़ोस में रहने वाले दोनों नाबालिग ने चोरी की नीयत से घर में घुसे बच्ची उन्हें देखकर चिल्लाई तो मर्डर कर दिया बांसवाड़ा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिले में दो दिन से चर्चा का विषय बना ब्लाइंड मर्डर का खुलासा पुलिस ने महज 36 घंटे में किया। एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया- पुलिस ने वारदात के 36 घंटे बाद खुलासा कर दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है। रविवार 23 मार्च को पालोदा गांव निवासी किसान लालजी पाटीदार ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था कि वे फसल की कटाई के लिए रविवार सुबह परिवार के साथ खेत में गए थे।
घर पर बेटी जाह्नवी (12) अकेली थी। लौटे तो जाह्नवी की लाश रसोई में मिली। गला काटकर उसकी हत्या की गई थी। सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस, एफएसएल टीम, एमओबी टीमें मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। बच्ची का गला शार्प वैपन से काटा गया था। टीमों ने मौके से सबूत जुटाए। कोटा और उदयपुर से डॉग स्क्वाड टीमें बुलाईं। अलग-अलग 15 टीमों ने मामले की छानबीन अलग-अलग तरीके से की।
इसमें साइबर व अन्य टीमें भी थीं। जांच के दौरान कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया गया। पता चला कि वारदात के दिन सुबह -9.30 बजे एक बाल अपचारी मकान के पास देखा गया था। वह उसी मोहल्ले का रहने वाला है। डिटेन कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने दूसरे नाबालिग का भी नाम बता दिया। दोनों ने वारदात करना कबूल किया।
एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया- जाह्नवी के पिता लालजी पाटीदार 18 अप्रैल को 5 साल के बेटे का मुंडन संस्कार करने वाले थे। वारदात से एक दिन पहले शनिवार को लालजी ने गांव के लोगों को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि खर्च की रकम जमा कर ली गई है। उस वक्त दोनों आरोपी भी वहीं थे।
उन्होंने चोरी का प्लान बनाया। रविवार सुबह जब परिवार खेत में गया तब दोनों मेन गेट से घर में घुस गए। सीढ़ियों से वे पहली मंजिल पर गए। वहां उन्होंने एक बक्से को खंगाला लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर वे सीढ़ियों से ऊपर के पोर्शन में गए। इस दौरान बाथरूम से जाह्नवी बाहर आई तो दोनों को देख वह चिल्लाने लगी। दोनों घबरा गए। उन्होंने जाह्नवी का मुंह दबाया और किचन में ले गए।
वहां एक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और दूसरे ने धारदार हथियार से गला काट दिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया- वारदात करने के बाद दोनों आरोपी आसपास ही घूमते रहे। पब्लिक में शामिल होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। आरोपियों की ओर से घर से अफीम चुराने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। घर की बड़ी बेटी का मोबाइल भी गायब है। उसके बारे में भी इन्होंने चोरी करना कबूल किया है।

