प्रदेश में खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिये एक महीने का विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच हो साथ ही अच्छी प्रैक्टिस की जानकारी दी जायगी। एक माह बाद सुधार के प्रभाव की समीक्षा कर आगामी कार्य योजना बनायी जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कल मंगलवार को एक समीक्षा बैठक में कहा कि स्ट्रीट फूड विक्रेताओं और खाद्य कारोबारियों को भी प्रशिक्षण देकर जागरूक किया जाए। श्री शुक्ल ने कहा कि हर ज़िले में हेल्दी और हाइजेनिक फूड स्ट्रीट प्रमाणन के प्रयास किए जायें। उन्होंने कहा कि हेल्दी और हाइजीनिक फूड की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

