गेहूं के बीच बोए गांजे के 885 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार सलूम्बर एसपी राजेश कुमार यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम अभियान को लेकर सराड़ा पुलिस ने कार्रवाई थानाधिकारी हेमंत कुमार अहारी के नेतृत्व में पुलिस ने जयसमंद ब्लॉक स्थित सल्लाड़ा गांव के समीप कड़ी मंगरी निवासी जगदीश मीणा को संदिग्ध लगने पर पीछा कर पूछताछ की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूछताछ करने व आशंका पर खेत में दबिश दी। खेत में गेहूं की आड़ में बोए गए अवैध गांजे के करीब 885 पौधे जब्त । किए। आरोपी जगदीश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में सल्लाड़ा चौकी प्रभारी (एएसआई) महेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल हिम्मत सिंह, कांस्टेबल दिग्विजय सिंह व शुभम चौधरी शामिल रहे।

