जामताड़ा से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

जामताड़ा से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार


साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा में पुलिस को फिर बड़ी सफलता मिली है। ज़िले के नारायणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मोहली-झिलुआ गांव से पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि इनके पास से 17 मोबाइल, 18 सिमकार्ड समेत अन्य चीज़ें बरामद की गयी हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड बंद होने जैसी बातों का झांसा देकर ठगी किया करते थे।    

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!