तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटा, 24 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर


तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटा, 24 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर  जशपुर कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडांड़ के पास गुरुवार  एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें करीब 35 लोग सवार थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सभी यात्री पकरीकछार के रहने वाले हैं और मयाली मे आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में शामिल होकर पकरीकछार लोट रहे थे, पुलिस से मिली मिली जानकारी के अनुसार समय पर पहुंचने की जल्दी के कारण चालक ने वाहन तेज गति से चलाया, जिससे यह अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस हादसे में सभी यात्रियों को चोटें आई हैं, जबकि पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया।

घायलों को तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन एंबुलेंस की कमी के कारण पुलिस ने अपनी गाड़ियों से मरीजों को होलीक्रॉस अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की। कुनकुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की गति अत्यधिक तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। कुनकुरी के शासकीय अस्पताल के डॉ शेरा टेप्पो ने बताया की 24 घायलो को अस्पताल लाया गया था जिनमे 5 लोगो को गंभीर चोट आई हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा हैं।