बाड़मेर में एक परिवार के 12 लोगाों की ने देहदान की घोषणा, तीन पीढ़ी के सदस्य शामिल


बाड़मेर में एक परिवार के 12 लोगाों की ने देहदान की घोषणा, तीन पीढ़ी के सदस्य शामिल  बाड़मेर जिले मंे एक परिवार के 12 लोगांे ने एक साथ देहदान की घोषणा करते हुए अनूठी मिसाल कायम की है। जिला मुख्यालय पर बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल मंे प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया को इन्हांेने विधिवत देहदान घोषणा पत्र सौंपे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देहदान की घोषणा करने वालांे मंे तीन पीढी के सदस्य दादा,पिता एवं पोते के साथ महिलाएं भी शामिल है। यह पश्चिमी राजस्थान मंे पहला मौका है जब एक साथ इतनी तादाद मंे एक ही परिवार के लोगांे ने देहदान करने की पहल की है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया ने बताया कि देहदान की सराहनीय पहल है। बाड़मेर जिले मंे देहदान एवं अंगदान को लेकर खासी जागरूकता आई है।  

उन्हांेने बताया कि यह राजस्थान मंे पहला मौका है जब इतनी तादाद मंे एक ही परिवार के लोगांे ने देहदान का संकल्प लिया है। इससे मेडिकल कॉलेज मंे प्रायोगिक परीक्षण मंे मदद मिलेगी। उन्हांेने देहदान करने वालांे का आभार जताते हुए कहा कि इससे अन्य लोगांे को भी प्रेरणा मिलेगी।

देहदान की घोषणा करने वाले रतनाराम सेजू ने बताया कि उनका परिवार सामाजिक सुधार के कार्याें मंे तत्पर रहता है। कुछ समय पूर्व उन्हांेने मृत्युभोज जैसी कुरीति पर अंकुश लगाने की पहल की थी। अब वे देहदान के लिए आगे आए है।

उन्हांेने बताया कि मृत्यु के उपरांत उनके शरीर मानव सेवा के लिए काम आए, इससे बड़ी क्या बात हो सकती है। सरहदी बाड़मेर जिले मंे देहदान की यह पहल निसंदेह अन्य लोगांे को प्रेरित करने का कार्य करेगी। बाइट-डा.बी.एल.मंसूरिया, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, राजकीय चिकित्सालय,बाड़मेर।