मुख्यमंत्री के द्वारा बरेली में बच्ची से दुष्कर्म की घटना संज्ञान लेने के बाद बरेली पहुंची यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने घटना स्थल का आज निरीक्षण किया। पूर्णागिरि से लौट रही बच्ची से गुरुवार रात सिटी स्टेशन के आउटर पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने पीड़ित परिवार और पीड़िता की हर सम्भव मदद करने का आश्वान दिया है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा पीड़िता की पूरी मदद की जाएगी। इस घटना में जो भी आरोपी होगा उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा। इस मामले में पुलिस और जीआरपी द्वारा जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
