बिलासपुर के झंडूता क्षेत्र के कोटधार में आयोजित नलवाड़ मेले का आज भव्य शुभारंभ हुआ। शिव शक्ति मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मेले का आयोजन तीसरी बार किया जा रहा है, और इसमें स्कूली बच्चों और महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य अतिथि जसवंत सिंह चंदेल और सरबजीत सिंह ने इसे क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक बताया। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।