जमशेदपुर/पूर्वी सिंहभूम मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर अनुज कन्नौजिया पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। उत्तर प्रदेश एसटीएफ (गोरखपुर यूनिट) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे जमशेदपुर में घेर लिया, जिसके बाद दोनों ओर से कई राउंड गोलीबारी हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुठभेड़ में अनुज कन्नौजिया की मौत हो गयी। शनिवार की दर रात 11:00 बजे हुए इस मुठभेड़ में यूपी एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक को बाएं हाथ में कंधे से नीचे गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र को सील कर दिया है।
आसपास सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अनुज कन्नौजिया ढाई लाख रुपए का इनामी बदमाश था और पुलिस को कई संगीन मामलों में उसकी तलाश थी। पुलिस के अनुसार, वह मुख्तार अंसारी गैंग के लिए शूटर्स की भर्ती और हत्याओं की साजिश रचने का काम करता था। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

