कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि 54 श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर पहुॅंची पुलिस ने बताया कि डबल डेकर बस में लगभग 60 श्रद्धालु सवार थे जो मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन कर वापस सिद्धार्थनगर जा रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के 195 किलोमीटर के पास चालक को झपकी लगने के कारण बस डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गयी और 55 श्रद्धालु घायल हो गए इनमें तीन श्रद्धालु गंभीर घायल हैं।
यूपीडा और पुलिस ने मिलकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती करा दिया है। घायल यात्री ने बताया कि चालक को कई बार झपकी आयी उसे कहीं ढाबे पर बस खड़ी कर चाय पीने को कहा गया लेकिन उसने बात नहीं मानी। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुॅंच कर घटना की जानकारी की इसके बाद राजकीय मेडिकल कालेज में घायलों का हालचाल लिया और चिकित्सकों को बेहतर उपचार करने का कहा।

