मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन, राजस्थान दिवस पर कोटपूतली में शहर वासियों ने लगाई दौड़ कोटपूतली बहरोड। जिला कोटपूतली बहरोड में राजस्थान दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!\”रन फॉर फिट राजस्थान\” मैराथन दौड़ कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मैराथन का शुभारंभ जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह दौड़ राजकीय सरदार सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर नए कलेक्टर कार्यालय तक संपन्न हुई।
प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ दौड़ में भाग लिया और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।जिला प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारियां की थीं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
