शांति-व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से पुलिस ने किया मॉक ड्रिल


गिरिडीह पुलिस लाइन में ईद, सरहुल, रामनवमी और दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग हुई। इस मौके पर आपात स्थिति में दंगा रोकने के लिए मॉक ड्रिल किया गया। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार और सीआरपीएफ 154 बटालियन के चीफ कमांडेंट मनोज कुमार यादव ने ड्रिल को सुपरवाइज किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक ने नगरवासियों से शांति व्यवस्था बहाल कर त्योहार मनाने की अपील की है। मॉक ड्रिल के दौरान भीड़ और उपद्रव का दृश्य दर्शाया गया, जिसमें दंगे और उपद्रव के दौरान स्थिति से निबटने का चित्रण किया गया। साथ ही विशेष परिस्थिति में माइकिंग, वाटर कैनन का प्रयोग और आंशू गैस के गोले के प्रयोग संबंधी प्रशिक्षण भी दिए गए। साथ ही सभी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गयी।