इन्वेस्टमेंट के नाम से करोड़ो की ठगी कर फरार आरोपी चढे पुलिस के हत्ते :- मोखमपुरा हाल निवासी फुलेरा निखिल जोशी व लोकेश जोशी निवेश पर फिक्स रिटर्न देने का करते थे वादा- निखिल व आलोक पिछले छ माह से चल रहे थे फरार, गिरफ्तार आरोपियों ने फुलेरा में जोशी इन्वेस्टमेंट के नाम से खोल रखा था ऑफिस, जयपुर।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खबर जयपुर के फुलेरा से है जहाँ कस्बे में जोशी इन्वेस्टमेंट ग्रुप के नाम पर करोड़ों की ठगी कर पिछले छह महीने से फरार चल रहे पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण आनंद शर्मा ने बताया कि मदनगंज किशनगढ़, अजमेर निवासी संजय कुमार यादव और अन्य लोगों ने फुलेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
रिपोर्ट में बताया गया कि लोकेश जोशी और उसका बेटा निखिल जोशी ने जोशी इन्वेस्टमेंट ग्रुप नाम से कंपनी बनाई। कंपनी में निवेश करने पर 45 दिन में 50 से 80 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ले लिए, तय समय पर पैसे नहीं लौटाए और फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनियां के निर्देशन में, दूदू एएसपी शिवलाल बैरवा, साभरलेक सीओ अनुपम मिश्रा और फुलेरा थानाधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने सूचना संकलन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए लोकेश जोशी और निखिल जोशी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से ठगी के पैसों की बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी है।