मेरठ पुलिस ने MBBS और BAMS की फर्जी डिग्री मामले में गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया


मेरठ पुलिस ने एमबीबीएस और बीएएमएस की फर्जी डिग्री बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए जौनपुर निवासी बिलाल और गाजियाबाद निवासी सूरज प्रकाश के कब्जे से फर्जी डिग्री बनाने के उपकरण और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि 27 मार्च को अर्पित जैन ने सूरज कुमार के नाम थाना सरधना मेरठ में अपनी भतीजी को रोमानिया मे एमबीबीएस कराने के नाम पर 5,80,000/- रूपये धोखाधडी से लेकर वापस ना करना और कूटरचित करके फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करने के सम्‍बंध में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है