पीएम मोदी से मिले बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार


थाईलैंड दौरे पर बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से इतर बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बांग्लादेश भारत का पड़ोसी देश है और दोनों के बीच आपसी सहयोग से जुड़ी विभिन्न परियोजनाएं जारी हैं।

यात्रा के दूसरे दिन, यानि आज प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड के राजा से भी मुलाकात करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा हो सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड के बाद श्रीलंका जाएंगे, जहां वे 4 से 6 अप्रैल तक रहेंगे। इस दौरे में भारत और श्रीलंका के बीच विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।