नशा मुक्त हरियाणा के बढ़ते कदम I


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत आज जिला जींद के जुलाना उपमंडल में हाल ही निर्वाचित हुए नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर संजय जांगड़ा की अगुवाई शहर के लोगों और नगर पालिका कर्मीयों ने भांग और धतुरे के पौधों को उखाड़ने का अभियान चलाया ताकि इनको नशे के रूप में प्रयोग न किया जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज के इस अभियान की सभी ने प्रशांसा की। इस अवसर पर मिडिया से बातचित करते हुए डाक्टर संजय जांगड़ा ने बताया की देश के प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री नायब सिंह का विजन है कि नशा मुक्त भारत बनाना है और इसी कड़ी में हमने यह अभियान चलाया है कि जहां भी ये नशे में प्रयोग होने वाले पौधे है इनको नष्ट किया जाए।

उन्होने  बताया की यह अभियान भविष्य में भी बदस्तूर तब -जारी रहेगा । आज के इस अभियान बारे आमजन जनता ने भी अपने विचार सांझा करते हुए बताया की यह बहुत ही सार्थक और बेहतर अभियान है इससे स्वच्छता तो मिलेगी ही साथ ही नशीली सामग्री भी समाप्त होगी। और इसका समाज में अच्छा संदेश जाएगा।