आगरा में आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन चार दुकानों के अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मलबे 9 लोग दब गए.. जिनमे से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी जबकि 7 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.. जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दो घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे में दबे सभी 9 लोगों को बाहर निकाला जा सका और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया । केंद्रीय राज्यमंत्री एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती सभी घायलों का हालचाल जाना और अधिकारीयों को घायलों का उचित इलाज किये जाने के निर्देश दिए।

