मध्य प्रदेश के कई जिलों में गर्मी लोगों को चुभने लगी है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तेज गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में पारा 2 से 5 डिग्री तक बढ़ेने का अनुमान है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं महीने के अंतिम सप्ताह में सबसे तेज धूप पड़ेगी। गर्मी के इस सीजन में पहली बार मध्यप्रदेश में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के 10 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में लू चल सकती है। 8 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में हीट वेव का असर रहेगा।
