भाजपा ने मनाया 46वां स्थापना दिवस, विधायक सतपाल सत्ती ने किया ध्वजारोहण

भाजपा ने मनाया 46वां स्थापना दिवस, विधायक सतपाल सत्ती ने किया ध्वजारोहण


भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस रविवार को जिला कार्यालय ‘दीप कमल’ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती उपस्थित रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर खुशी जताई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। विधायक सत्ती ने पार्टी के इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को मुंबई में हुई थी और पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे। रामनवमी के शुभ अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज भी फहराया।