पुलिस ने पकड़ा अवैध बजरी का स्टॉक

पुलिस ने पकड़ा अवैध बजरी का स्टॉक


सेमारी पुलिस ने पकड़ा अवैध बजरी का स्टॉक  सलूम्बर। जिले के सेमारी इलाके में माईनिंग विभाग व सेमारी थाना पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया जहां अवैध खनन करके रखे खनिज बजरी को पकड़ा है ।मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना अधिकारी गोपाल कृष्ण परमार ने बताया कि पीड़ित धर्मपाल सिंह पिता राम सिंह राणावत उम्र 39 वर्ष  निवासी न्यु अशोक विहार उदयपुर पुलिस थाना सुखेर जिला उदयपुर ने रिपोर्ट दी कि इंटॉली में अवैध बजरी का स्टॉक पड़ा है। जहां सेमारी थाना पुलिस की टीम में हैड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ,कांस्टेबल सत्यपाल ,धर्मवीर सिंह समेत पूरी टीम  ईण्टाली के पास चारागाह जमीन पर अवैध बजरी का स्टॉक पकड़ा।

जिसका वजन तकरीबन 200 टन था। मामले में पता किया तो अवैध बजरी का स्टॉक  नरेश मीणा पिता लाल सिंह मीणा निवासी ईण्टाली का है।पूछताछ में उसने अवैध बजरी का स्टॉक करना स्वीकार किया।इस पर मामले की रिपोर्ट पर अनुसंधान करते हुए एसपी राजेश यादव के निर्देशन में सराड़ा उपाधीक्षक चांदमल सिंघारिया के आदेश पर अभियुक्त के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके 200 टन अवैध बजरी का स्टॉक जब्त करके मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है।