आज लॉन्च होगा शुभांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन
Axiom's first private mission to space to launch on Friday.( Credit: Axiom Space)

आज लॉन्च होगा शुभांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन


भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। आज फ्लोरिडा में NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से एक्सिओम-4 मिशन लॉन्च होने वाला है। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं इस मिशन के लिए बैकअप लॉन्च अपॉर्चुनिटी 26 जून के लिए प्लान की गई है। मिशन में स्पेसएक्स का फाल्कन-9 रॉकेट और ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट इस्तेमाल होगा। करीब 14 दिन तक अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहकर वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे।

हालांकि इससे पहले इस मिशन की लॉन्चिंग कई बार टाली जा चुकी है। पहले यह मिशन 29 मई को लॉन्च होना था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण इसे टाल दिया गया।