कलेक्टर सोनिया मीना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सौजान सिंह रावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सतीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बाबई खुर्द में धरती आबा शिविर का आयोजन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें जनजाती प्रकोष्ठ राज्य भवन भोपाल से डॉ दीपमाला रावत ने धरती आबा शिविर में सम्मिलित होकर शासन के विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में बताया एवं ग्रामीणों को भी उनके हक अधिकार की जानकारी दी, साथ ही बताया कि पैसा एक्ट के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है जिससे वे अपने जीवन मे बदलाव ला सकते है।
शिविर समापन उपरांत नर्मदापुरम जिले के कलेक्ट्रेट के रेवा सभा कक्ष में जनजाती प्रकोष्ठ राज्य भवन भोपाल से डॉ दीपमाला रावत द्वारा धरती आबा योजना से संबंधित 17 विभागों की के अधिकारियों से समीक्षा की एवं पैसा जिला समन्वयक एवं सभी मोब्लेजर की बैठक ली।
बैठक के दौरान सभी मोब्लेजर से उनके द्वारा फील्ड में पैसा से संबंधित किये गए कार्यों की जानकारी ली। बैठक में पेसा एक्ट के जिला समन्वयक अरविन्द धुर्वे ने बताया कि कैसे समितियों का गठन किया जाना है बैंकों में खाते खोले जाने है एवं ग्रामवासियों को पैसा से संबंधित लाभकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार कर लाभ दिलाना है।

