प्रदेश के अनेक हिस्सों में देर रात से बारिश का दौर जारी है। देहरादून सहित राज्य के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे कुछ स्थानों पर सड़कें बाधित होने की ख़बर है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नंदप्रयाग और भनेरपानी में भूस्खलन के कारण आवाजाही के लिये बाधित हो गया है, जिसे खोलने के प्रयास जारी हैं।
इस बीच, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग में भूस्खलन के चलते यात्रा प्रभावित हो रही है, लेकिन प्रशासन की तत्परता के चलते यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है।
पिछले तीन दिनों से एप्रोच ब्रिज के पास लगातार हो रहे भूस्खलन और गिरते बोल्डरों के कारण मार्ग बार-बार बंद हो रहा है, जिससे तीर्थयात्रियों की आवाजाही बाधित हो रही है।

