भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रोजगार के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रोजगार के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ने रोजगार के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा, कहा- कुचले जा रहे हजारों युवाओं के सपने।  बाबूलाल आरोप, एक्स हैंडल पोस्ट   भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रोजगार के सवाल पर फिर राज्य सरकार को घेरा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और प्रशासनिक तंत्र की मिलीभगत ने नौकरी की आस लगाए हजारों युवाओं के सपनों को कुचल कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि एक ओर जेएसएससी सीजीएल परीक्षा परिणाम पर उच्च न्यायालय की रोक अब तक जारी है, और सीआईडी हर बार अधूरी जांच का बहाना बनाकर समय को घसीटती जा रही है।

वहीं दूसरी ओर, सरकार ने जिस परीक्षा कैलेंडर को बड़े दावे के साथ जारी किया था, उस पर अमल करने की जिम्मेदारी निभाने में अधिकारी पूरी तरह नाकाम रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बहाली की  प्रक्रिया अविलंब शुरू करे।