राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान की बैठक के बाद पौधारोपण

राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान की बैठक के बाद पौधारोपण


शाहजहाँपुर, / जिला न्यायालय परिसर में आज राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक के पश्चात \”एक पेड़ माँ के नाम\” अभियान के अंतर्गत  जनपद न्यायाधीश  विष्णु कुमार शर्मा द्वारा पीपल का पौधा रोपित किया गया। इस अवसर पर अन्य न्यायिक अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।  इस पहल के माध्यम से न केवल न्यायिक प्रकरणों के समाधान में मध्यस्थता की भूमिका को बल दिया गया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। न्यायिक अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और अधिकाधिक लोगों से मध्यस्थता व पर्यावरण जागरूकता से जुड़ने की अपील की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!