शाहजहांपुर/ मीरानपुर कटरा क्षेत्र के खैरपुर चौराहे के पास लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर ईको कार और रोडवेज बस की टक्कर में कार चालक राजपाल वर्मा (36), निवासी कटरा मोहल्ला, पीलीभीत की मौत हो गई। फर्रुखाबाद डिपो की तेज रफ्तार बस से टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल राजपाल को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और बस सवारियों को दूसरे वाहन से रवाना किया।

Posted inभारत
तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, चालक की मौत
Posted by
akhbaarekta
Akhbar Ekta एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको मिलती हैं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर श्रेणी से जुड़े अपडेट्स। राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल—हर विषय पर हमारी टीम आपको सटीक और निष्पक्ष जानकारी देने के लिए समर्पित है।
