चम्बा जिला में श्री मणिमहेश यात्रा मार्ग को स्वच्छ और पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित बनाने के लिए ‘स्वच्छ मणिमहेश अभियान’ की शुरुआत उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने हरी झंडी दिखाकर की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह अभियान 30 जुलाई तक चलेगा, जिसके अंतर्गत हडसर गांव से मणिमहेश झील तक फैला करीब 15 टन कूड़ा-कचरा हटाया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इस सफाई अभियान में स्थानीय पंचायतें, स्वयंसेवी संगठन, पर्यावरण प्रेमी और श्रद्धालु भाग लेंगे।
उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान एकत्र कचरे के निस्तारण की भी उचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, उपायुक्त ने यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

