बडवानी- 13 मोतियाबिंद के मरीजों का बड़वानी में होगा लैंस प्रत्यारोपण

बडवानी- 13 मोतियाबिंद के मरीजों का बड़वानी में होगा लैंस प्रत्यारोपण


सी.एम.एच.ओ. डॉ. सुरेखा जमरे और सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल बड़वानी में लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा आयोजित नेत्र शिविर में कुल 74 नेत्र मरीजों का नेत्र परीक्षण नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विमलेश चोयल द्वारा किया गया।

लायन महेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि 20 मोतियाबिंद के मरीज परीक्षण करने के पश्चात् पाए गए किन्तु 7 मरीजों में शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर अधिक होने से लैंस प्रत्यारोपण नहीं किया जा सका। बड़वानी जिले के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो के 74 नेत्र मरीज़ अपना ईलाज कराने ज़िला अस्पताल में लायंस क्लब द्वारा आयोजित नेत्र शिविर में आए।

जिनका नेत्र परीक्षण डॉ विमलेश चोयल और डीडीपीएम दीपक सोनी और नेत्र सहायक जय नारायण कुशवाह ने किया। लायन महेश जोशी ने कहा कि शिविर में उपस्थित मरीजों और उनके परिजनों को लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा चाय नाश्ता ओर भोजन कराया गया। शिविर की व्यवस्था लायन सुनील शर्मा ने संभाली तथा लायन सचिन शर्मा ने अस्पताल स्टॉफ का आभार व्यक्त किया। आगामी नेत्र शिविर 30 जुलाई बुधवार को पुनः ज़िला अस्पताल बड़वानी में आयोजित किया जाएगा।