हिमाचल में फिर बरसी आफत की बारिश: भूस्खलन और बाढ़ से तबाही, स्कूल-कॉलेज बंद, दो की मौत

हिमाचल में फिर बरसी आफत की बारिश: भूस्खलन और बाढ़ से तबाही, स्कूल-कॉलेज बंद, दो की मौत


हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी है। मंडी और चंबा जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ठियोग और थुनाग उपमंडलों में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। मंडी जिले की सराज घाटी में बाढ़ जैसे हालात हैं, जबकि कुल्लू, सिरमौर और शिमला के कई हिस्सों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। 
 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!